नई दिल्ली: असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) मुद्दे पर संसद में बोलते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने देश में माहौल खराब करने का आरोप लगाया। NRC के तहत 2 करोड़ 89 लाख 83 हजार 677 लोगों को वैध नागरिक मान लिया गया है। इस तरह से करीब 40 लाख लोग अवैध पाए गए हैं, जो अपनी नागरिकता के वैध दस्तावेज को साबित नहीं कर सके हैं।
NRC को लगातार अपडेट किया जा रहा है। यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
NRC ड्राफ्ट फाइनल नहीं, लोगों में डर फैलाने की कोशिश की जा रही है।
1971 से पहले भारतीय पहचान से जुड़े जरूरी दस्तावेज प्रदान करने पर लिस्ट में उनका नाम लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
असम आंदोलन के बाद हुआ था समझौता: एनआरसी पर राजनाथ सिंह
गुलाम नबी आजाद के सवाल का जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने सदन में कहा, ’40 लाख परिवार नहीं बल्कि 40 लाख लोगों के नाम एनआरसी के ड्राफ्ट में नहीं है।’
राज्यसभा में एनआरसी पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह: यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है, इसको लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए।