ओडिशा में तबाही मचाने के बाद अब फनि ने दी पश्चिम बंगाल में दस्‍तक, हाई अलर्ट पर कोलकाता

शुक्रवार सुबह ओडिशा के तट से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान फनि ने अब पश्चिम बंगाल में दस्तक दे दी है। तूफान खरगपुर को पार कर आगे बढ़ रहा है। तूफान के चलते राज्‍य के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। कोलकाता समेत 8 जिलों में सबसे ज्यादा असर होने का अनुमान। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान अब पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्‍लादेश की ओर बढ़ रहा है।

फनि तूफान की वजह से कोलकाता में कल शाम से तेज बारिश हो रही है। कोलकाता एयरपोर्ट पर सभी विमानों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

ओडिशा में तूफान ने ली 8 जानें 

शुक्रवार सुबह ओडिशा के तट से टकराने वाला ‘फनि’ तूफान कल दिन भर पूरे राज्‍य में तबाही मचाता रहा। तूफान की वजह से अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 150 लोग जख्मी हुए हैं। बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए हैं, वहीं कच्चे मकान भी ध्वस्त हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button