शताब्दी समारोह में बोले पीएम मोदी- विश्व कल्याण का गुरुदेव का संदेश ही आत्मनिर्भर भारत का आधार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन के शताब्दी समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। इस समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी मौजूद हैं।

विश्वभारती विश्वविद्यालय के 100 वर्ष होना प्रत्येक भारतवासी के लिए बहुत ही गर्व की बात है। मेरी लिए भी ये सुखद है कि आज के दिन इस तपोभूमि का पुण्य स्मरण करने का अवसर मिल रहा है।
विश्वभारती, माँ भारती के लिए गुरुदेव के चिंतन, दर्शन और परिश्रम का एक साकार अवतार है। भारत के लिए गुरुदेव ने जो स्वप्न देखा था, उस स्वप्न को मूर्त रूप देने के लिए देश को निरंतर ऊर्जा देने वाला ये एक तरह से आराध्य स्थल है।

Related Articles

Back to top button