उत्तराखंड में फिर BJP सरकार, पुष्कर सिंह धामी ने सीएम पद की शपथ ली

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जीत दिलाने वाले पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा सहित कई अन्य केंद्रीय नेता मौजूद रहे। समारोह में उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

प्रदेश में मिथक को तोड़ते हुए जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश दिया है, इसलिए ​नई सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी ऐतिहासिक, भव्य और दिव्य था जिसके लिए जोरों पर तैयारियां की गईं। हाल ही में घोषित विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा ने 70 में से 47 सीट पर जीत हासिल किया और दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में आई।

Related Articles

Back to top button