दिवाली पर बनाएं केसरिया पेड़ा

  • दिवाली पर बनाएं केसरिया पेड़ा
केसरिया पेड़ा बनाने का सामान
  • मावा एक किलो
  • दूध 2 कप
  • पिस्ता
  • केसर
  • इलायची पाउडर
  • आधा किलो बूरा
  • विधि

    केसरिया पेड़ा बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉनस्टिक पैन में धीमी आंच पर मावा को भूनें। जब मावा सही से भुन जाए तो इसे ठंडा करने के लिए अलग रख लें।ध्यान रखें कि मावा को जल्दी ठंडा करने के लिए फ्रिज में ना रखें। इससे ये टाइट हो जाएगा। जब मावा हल्का गर्म ही हो तो इसमें दूध और केसर मिलाएं और फिर से एक बार पकाएं।जब पैन का दूध सूख जाए तो इसमें इलायची पाउडर मिलाएं। जब ये गुनगुना ही रहे तभी इसमें बूरा मिलाएं और इसे सही से ठंडा कर लें। इसके बाद इस मिश्रण की मदद से पेड़े तैयार करें। इसे सजाने के लिए आप ऊपर से केसर के धागे डाल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button