लीबिया में बाढ़ से भारी तबाही, हजारों लोग लापता, 3000 हजार से ज्‍यादा लोगों की मौत

अफ्रीकी देश लीबिया में बाढ़ के कारण भारी तबाही मच गई है।एक अनुमान के मुताबिक, भूमध्य सागर में उठे तूफान डैनियल के कारण लीबिया में आई भीषण बाढ़ में कम से कम 2,000 लोगों की मौत हुई है और हजारों लोग अभी भी लापता हैं।अकेले पूर्वी लीबिया स्थित डर्ना शहर से बाढ़ के कारण मरे 1,000 से अधिक लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

पूर्वी लीबिया को नियंत्रित करने वाली लीबियाई राष्ट्रीय सेना (LNA) के प्रवक्ता अहमद मिस्मारी ने एक टेलीविजन समाचार सम्मेलन में कहा कि बाढ़ डर्ना के ऊपरी क्षेत्र में बने बांधों के ढह जाने के बाद आई।उन्होंने कहा कि पानी के तेज बहाव के कारण शहर के निवासी समुद्र में समा गए।मिस्मारी ने आगे कहा कि बाढ़ के बाद लापता हुए लोगों की संख्या 5,000 से 6,000 के बीच हो सकती है।

पिछले हफ्ते ग्रीस में तबाही मचाने के बाद डेनियल तूफान रविवार को भूमध्य सागर से गुजरा था। इसी के कारण लीबिया में बाढ़ आई है।तूफान के कारण आई बाढ़ में डर्ना के अलावा लीबिया के दूसरे सबसे बड़े शहर बेंगाजी के तट के किनारे स्थित बस्तियां भी उजड़ गईं।

लीबिया की राजधानी त्रिपोली में काबिज अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री अब्दुलहामिद अल-दबीबा ने बाढ़ से प्रभावित शहरों को आपदाग्रस्त क्षेत्र बताते हुए 3 दिन के शोक की घोषणा की है।अंतरिम सरकार ने सभी एजेंसियों को बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत मुहैया करवाने का निर्देश दिया है।

संयुक्त राष्ट्र (UN) ने कहा है कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और तत्काल राहत सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button