प्रियंका गांधी वाड्रा ने कसा तंज, यूपी सरकार का महिला सुरक्षा से कोई वास्ता नहीं

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा के मामले में शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi ) ने योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस इसलिए सुस्त है क्योंकि आरोपी का संबंध भाजपा से है। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए कहा कि यूपी की भाजपा सरकार ने अपनी हरकतों से साफ कर दिया है कि उसका महिला सुरक्षा से कोई वास्ता नहीं। आखिर क्यों शिकायतकर्ता लड़की को दोबारा प्रेस के सामने सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है। आखिर यूपी पुलिस सुस्त क्यों है? क्योंकि आरोपी का संबंध भाजपा से है।

Related Articles

Back to top button