बिहार:जन आक्रोश मार्च पर पुलिस का लाठी चार्ज, RLSP नेता उपेन्द्र कुशहावा घायल

पटना। यहां राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की ओर से शनिवार को आयोजित जन आक्रोश मार्च में पुलिस की लाठीचार्ज से पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशहावा घायल हो गए हैं। इस लाठीचार्ज में आरएलएसपी के कई नेता जख्मी हो गए हैं। पूर्व मंत्री कुशहावा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस लाठीचार्ज में आरएलएसपी के कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। लाठीचार्ज में घायल आरएलएसपी प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
कुशवाहा ने नीतीश शासन को निरंकुश बताते हुए सुनियोजित साजिश के तहत लाठीचार्ज कराने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार क राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने जन आक्रोश मार्च निकाल रहे थे। इस के बाद आरएलएसपी प्रमुख कुशवाहा राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने वाले थे।

Related Articles

Back to top button