राजस्थान में कांग्रेसी विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में संजय जैन गिरफ्तार, 4 दिन का रिमाण्ड

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में ऑडियो क्लिप से मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार को गिराने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बाद रोजाना नए खुलासे सामने आ रहे हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने विधायकों की खरीद फरोख्त के जरिए राजस्थान की चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश के मामले में आरोपित संजय जैन को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया है। एसओजी टीम आरेापित संजय जैन से पूछताछ कर रही है। जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जा सकता है। एसओजी संजय जैन, भरत मोलानी और अशोक सिंह चौहान के कनेक्शन भी तलाशे जा रहे हैं। संभव है कि तीनों के बीच ही कुछ कनेक्शन भी हो, क्योंकि तीनों एक ही मकसद के लिए काम कर रहे थे।

4 दिन का रिमाण्ड – एसओजी ने शनिवार दोपहर आरोपित संजय जैन को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे चार दिन के रिमाण्ड पर सौंपा गया है। वहीं, दूसरी ओर पूर्व में पकड़े गए आरोपित अशोक सिंह चौहान और भरत मोलानी की आवाज नमूने लेने का कोर्ट ने आदेश दिया, लेकिन दोनों आरेापितों ने आवाज के नमूने देने से मना कर दिया।

विदेश घुमने और महंगी कार का शौकीन – एसओजी अधिकारियों ने बताया कि संजय जैन का भाजपा व कांग्रेस के कई नेताओं से संपर्क रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के बीच भी संजय की दखल रही है। संजय विदेश घुमने व महंगी कारों का शौक रखता है। राजनीतिक पार्टी में पूर्व पदाधिकारी रहने वाले संजय जैन का आडत, होटल व अन्य कई बड़े कारोबार है, जिसे उसने लंदन व दुबई तक काम फैला रखा है।

Related Articles

Back to top button