ओडिशा में नई कैबिनेट का हुआ गठन, 21 मंत्रियों ने ली शपथ, CM पटनायक रहे मौजूद

भुवनेश्वर। ओडिशा में नई कैबिनेट का गठन हुआ है। राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने लोक सेवा भवन के कन्वेंशन सेंटर में 21 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी उपस्थित रहे। आपको बता दें कि ओडिशा के इतिहास में यह पहली दफा हुआ है जब कैबिनेट के सभी मंत्रियों से एकसाथ इस्तीफा लिया गया हो।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में भुवनेश्वर में लोक सेवा भवन के कन्वेंशन सेंटर में 21 मंत्रियों-13 कैबिनेट और 8 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

सभी सदस्यों ने दिया था इस्तीफा

नवीन पटनायक सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया था ताकि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नई कैबिनेट का गठन कर सकें। जानकारों का मानना है कि हाल में मुख्यमंत्री के रूप में 23 साल पूरे करने वाले नवीन पटनायक 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट को नया रूप देना चाहते हैं। ओडिशा के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब सभी मंत्रियों से इस्तीफा देने को कहा गया है। बीजद सूत्रों ने बताया था कि इस्तीफा देने वाले 20 में से 6 से अधिक मंत्रियों को कैबिनेट से हटाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button