नहीं रहे एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता, 99 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

New Delhi:’ओएमजी 2′ की सफलता के बीच पंकज त्रिपाठी को बड़ा झटका लगा है। एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस तिवारी का निधन हो गया है। एक्टर के परिवार में मातम छाया हुआ है। पंकज के पिता बनारस त्रिपाठी का निधन बिहार के पैतृक गांव बलसंड में हुआ है। पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस तिवारी 99 साल के थे। वहीं पिता के निधन की खबर मिलते ही पंकज त्रिपाठी गोपालगंज के लिए रवाना हो गए हैं।

बढ़ती उम्र के चलते पंकज त्रिपाठी के पिता स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से परेशान चल रहे थे, जिसकी वजह से 99 साल की उम्र में उनके पिता ने आखिरी सांस ली। पंकज त्रिपाठी की टीम ने उनके परिवार की ओर से एक ऑफिशियली स्टेटमेंट जारी किया है, इस ऑफिशियली स्टेटमेंट में बताया गया है कि बनारस तिवारी का अंतिम संस्कार आज उनके करीबी लोगों की मौजूदगी में किया जाएगा।

‘ओएमजी 2’ एक्टर ने एक इंटरव्यू में ये भी खुलासा किया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वे एक्टिंग में करियर बनाए। उनके पिता का सपना था कि वे डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करें।

Related Articles

Back to top button