नहीं रहीं ‘गोलमाल’ की रत्ना, दूरदर्शन के लिए किए थे स्वराज और शो टाइम जैसे धारावाहिक

दिग्गज टीवी प्रिजेंटर और एक्टर मंजू सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। लिरिसिस्ट और सिंगर स्वानंद किरकिरे ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट करके उनके निधन के बारे में बताया है। उन्होंने मंजू सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है और उनके परिवार के लिए सांत्वना व्यक्त की है। स्वानंद किरकिरे ने लिखा, ‘मंजू सिंह नहीं रहीं। मंजू जी मुझे दूरदर्शन का अपना शो ‘स्वराज’ लिखने के लिए दिल्ली से मुंबई लाई थीं।’स्वानंद ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘उन्होंने DD के लिए कई नायाब शोज जैसे एक कहानी, शो टाइम आदि बनाए थे। हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल की रत्ना हमारी प्यारी मंजू जी आपका प्यार कैसे भूल सकता है.. अलविदा!’ मंजू सिंह के दौर के तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर सांत्वना व्यक्त की है और दुख जताया है।

7 साल तक होस्ट किया था ये पॉपुलर शो
भारतीय टेलीविजन, प्रोडक्शन और एक्टिंग के क्षेत्र में मंजू सिंह ने कमाल का काम किया था। स्वराज और एक कहानी जैसे उनके शोज जबरदस्त हिट रहे थे और आज भी दर्शकों को इन शोज की कहानियां याद हैं। मंजू सिंह तकरीबन 7 साल तक बच्चों के शो खेल खिलोने की होस्ट रही थीं और उन्हें दर्शक प्यार से दीदी कहकर पुकारा करते थे।

सरकार ने किया था CABE की सदस्य नियुक्त
मंजू सिंह ने ऋषिकेश मुखर्जी का शो गोल माल भी शुरू किया था। इस शो में वह रत्ना का किरदार निभाया करती थीं। हाल के समय की बात करें तो मंजू सिंह बच्चों और युवाओं के कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स का हिस्सा रही थीं। उन्हें क्रिएटिव आर्ट और एजुकेशन के लिए भारत सरकार के द्वारा Central Advisory Board of Education (CABE) की सदस्य नियुक्त किया गया था।

Related Articles

Back to top button