चक्रवात ‘बिपरजॉय’ बरपाने लगा कहर, गुजरात समेत 8 राज्य अलर्ट पर

Gujrat: चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के 15 जून को गुजरात के कच्छ जिले से टकराने की संभावना है। चक्रवात के भारत पहुंचने से पहले कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा आदि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए चेतावनी जारी की है।IMD के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 165 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से कच्छ के जखाऊ बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से पहले गुजरात के तटीय इलाकों में समुद्र की बड़ी लहरें उठ रही है। इसके चलते 16 जून तक बंदरगाहों पर होने वाली गतिविधियों को रोका गया है और यहां 8 जिलों में हाई अलर्ट है।गुजरात के तटीय इलाकों के पास रहने वाले लगभग 37,800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। चक्रवात की स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए यहां अलग-अलग जिलों में 5 केंद्रीय मंत्री भी मौजूद हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज चक्रवात की स्थिति की समीक्षा के लिए आपात बैठक बुलाई और आपातकालीन सेवा नियंत्रण कक्ष का दौरा किया।गुजरात सरकार द्वारा चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए कच्छ, पोरबंदर, अमरेली, गिर सोमनाथ और द्वारका जिलों के स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी घोषित की गई है।चक्रवात के गुजरात के पोरबंदर और द्वारका के तटीय क्षेत्रों से गुजरने की संभावना है।

 गुजरात में NDRF और SDRF की कई टीमें तैनात

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। यहां द्वारका और कच्छ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।गुजरात में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 15 और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की 12 टीमें अलग-अलग जिलों में तैनात की गई है।गुरुवार यानी 15 जून की दोपहर को चक्रवात कच्छ के जखाऊ बंदरगाह पहुंचेगा, जिससे निपटने के लिए प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button