5 types of flour rotis: गर्मियों में पेट को ठंडा रखती हैं इन 5 प्रकार के आटे की रोटियां, जरुर करें खाने में शामिल

5 types of flour rotis: गर्मियों में पेट को ठंडा रखती हैं इन 5 प्रकार के आटे की रोटियां, जरुर करें खाने में शामिल

5 types of flour rotis:  गर्मी में सबसे ज्यादा पेट की समस्या होती है। खाने-पीने में की गई जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ती है। ऐसे में रोटी का चुनाव भी सोच-समझकर करें। गर्मी के दिनों में गेहूं से ज्यादा फायदेमंद होती है इन आटे की रोटियां।

मौसम में बदलाव के साथ-साथ हमारे खान-पान में बदलाव होना भी बहुत जरूरी होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारे द्वारा खाए गए भोजन के अनुसार भी हमारे शरीर का तापमान सेट होता है। उदाहरण के कुछ खाने की चीजों की तासीर ठंडी होती है जैसे सलाद वाली सब्जियां व फ्रूट और कुछ प्रकार के फूड्स तासीर में गर्म होते हैं जैसे सूप आदि।

लेकिन कुछ चीजें हैं, जो हम सर्दियां और गर्मियों दोनों ही मौसम में खाते हैं। इन्हीं में से एक चीज है गेहूं के आटे की रोटी, जिसे आमतौर पर सभी मौसम में खाया जाता है। वैसे तो गर्मियों में गेंहू के आटे की रोटियां शरीर को ठंडा रखती हैं, लेकिन इसके अलावा भी कुछ अन्य प्रकार के आटे हैं जिनकी रोटियां गर्मियों में आपके पेट के लिए बेहद फायदेमंद रहती हैं।

चलिए जानते हैं गर्मियों के मौसम में किस आटे की बनी रोटियां खानी चाहिए।

5 types of flour rotis: जौ का आटा

जब भी कभी हेल्दी आटे की बात आती है, तो सबसे पहले जौ के आटे का नाम जरूर आता है। यह पोषक तत्वों से भरा होने के साथ-साथ इसके आटे की रोटियां गर्मियों में काफी अच्छी रहती हैं। गर्मियों के दिनों जौ के आटे की रोटियां पेट को गर्मी से शांत रखती हैं, जिससे पाचन से जुड़ी अन्य कई समस्याएं होने का खतरा भी कम हो जाता है।

जौ में अच्छी मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है। इनके साथ ही आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम,पोटैशियम, सेलेनियम और मैंगनीज जैसे खनिज तत्व भी पाए जाते हैं। ऐसे में जौ से बनी रोटी के सेवन से शरीर को कार्य करने के लिए आवश्यक ऊर्जा और पोषण मिलता है।

5 types of flour rotis: रागी का आटा

फाइबर और कैल्शियम से भरपूर इस आटे की रोटियां गर्मियों के मौसम में खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। रागी का आटा गर्मियों में आपके पेट के लिए ठंडा रहता है। साथ ही जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, उनके लिए रागी का आटा काफी फायदेमंद रहता है। इसमें कैल्शियम भरपूर होता है और यह ग्रोइंग एज बच्‍चों के लिए बहुत ही जरूरी है गर्मी में इसका नियमित सेवन से कई फायदा मिल सकता है आप भी अपनी डाइट में रागी के आटे की रोटियां शामिल कर सकते हैं।http://मिक्स आटा

5 types of flour rotis: समा चावल का आटा

समा के चावलों से स्वास्थ्य को मिलने वाले फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि समा के चावलों के बना आटा खाना भी बेहद हेल्दी रहता है। गर्मियों में कभी-कभी समा के चावल के आटे से बनी रोटियां भी खानी चाहिए, तो आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करेंगी।

younger than your age : उम्र से 10 साल छोटा दिखना है तो खाएं ये चीजें, चेहरे से गायब होंगी झुर्रियां

5 types of flour rotis: ज्वार का आटा

भारत में पहले ज्वार का आटा खूब खाया जाता है और आज भी ग्रामीण भारत के कई हिस्सों में ज्वार के आटे की रोटियां बड़े चाव से खाई जाती हैं। ज्वार का आटे की रोटियां कड़क और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। गर्मियों में ज्वार के आटे की रोटियां खाना काफी फायदेमंद हो सकता है।

5 types of flour rotis: मिक्स आटा

उपर बताए गए सभी प्रकार के अनाज के आटे को मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो गेहूं के आटे में एक चौथाई इन सभी अनाजों के मिक्स आटे को अच्छे से मिलाएं और उसकी रोटियां बनाएं। मिक्स आटे से बनी रोटियां बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी रहती हैं। गर्मियों में इस मिक्स आटे की रोटियां खाने से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है।

 

Related Articles

Back to top button