गिरफ्तारी के बीच संजय सिंह का बयान- मरना मंजूर है, लेकिन झुकना नहीं

Delhi news:गिरफ्तारी के बीच संजय सिंह का बयान- मरना मंजूर है, लेकिन झुकना नहीं

New Delhi: AAP सांसद की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी द्वारा वीडियो जारी किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अपने बयान में संजय सिंह ने कहा कि मुझे दिनभर की छापेमारी में कुछ भी नहीं निकला। इसके बावजूद जबरन मेरी गिरफ्तारी की जा रही है। मोदी जी आप चुनाव हार रहे हैं, यह आपकी हताशा का संकेत है। संजय सिंह ने आगे कि मरना मंजूर है, डरना नहीं है।

दिल्ली के आबकारी नीति से जुड़े घोटाले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने AAP सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में इससे पहले कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। बता दें कि शराब कारोबारी दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाने के अगले दिन ईडी ने संजय सिंह के 125 नॉर्थ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की थी। दिनेश अरोड़ा ने बयान में कहा है कि संजय सिंह के अनुरोध पर उसने दिल्ली के रेस्तरां और बार मालिकों से 82 करोड़ जमा करके मनीष सिसोदिया को चेक के रूप में पार्टी फंड के बहाने दिया था।

तानाशाह खुद डरे हुए हैं- RJD सांसद मनोज झा

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार नहीं किया है, उन्हें बीजेपी की इकाई ने गिरफ्तार किया है, जिसमें ईडी-आईटी-सीबीआई शामिल है। काले दिन शुरू हो गए हैं। तानाशाही के इस युग में, जो डर गया वो मर गया। तानाशाह खुद डरे हुए हैं। इस डर का प्रतिकार जल्द ही किया जाएगा।

भगवान और न्यायपालिका पर भरोसा है- संजय सिंह की पत्नी

ईडी द्वारा संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उनकी पत्नी अनीता सिंह ने कहा कि ईडी ने पूरे दिन छापेमारी की और कुछ नहीं मिला। वे एक योजना के साथ आए थे। मुझे भगवान और न्यायपालिका पर भरोसा है, सच्चाई सामने आएगी और हम जीतेंगे।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button