अंबाला एयरबेस पर लैंड हुए पांचों राफेल विमान, INS कोलकाता का संदेश- हैप्पी लैंडिंग राफेल

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना की शक्ति आज कई गुना मजबूत हाेने वाली है। बता दें कि कई सालों से जिस लड़ाकू विभान का इंतजार था, वो राफेल विमान आज भारत पहुंच गया है। हरियाणा के अंबाला एयरबेस में बुधवार को राफेल विमान लैंड हुए, जहां उनका स्वागत वाटर सैल्यूट के साथ किया गया।

भारतीय राफेल ने पश्चिमी अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS कोलकाता से संपर्क किया।
हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर 5 राफेल लड़ाकू विमानों का पहला बैच आज दोपहर 2 बजे आने की उम्मीद है, वायुसेना प्रमुख इस दौरान अंबाला एयरबेस पर मौजूद रहेंगे। जब राफेल विमान अंबाला पहुंचेंगे, तो उन्हें वाटर सैल्यूट दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button