अरुण जेटली की हालत नाजुक, रात 8 बजे हालचाल जानने जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ( Arun Jaitley ) एम्स में इलाज चल रहा है उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उनको 9 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ता कराया गया था। अभी उनको लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। इलाज के साथ ही उनके लिए दुआओं का दौर भी जारी है। अरुण जेटली के जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन भी किया गया। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ट्वीट कर बताया कि देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रभु से कामना करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात आठ बजे अरुण जेटली का हालचाल जानने एम्स जाएंगे।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज एम्स पहुंचकर अरुण जेटली के स्वास्थ्य के बारे में जाना। सरसंघचालक मोहन भागवत आज एम्स पहुंचकर अरुण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं, अरुण जेटली का हाल जानने वालों का एम्स में तांता लगा रहा।

Related Articles

Back to top button