माल्या प्रत्यर्पण:CBI ने लंदन कोर्ट में पेश की बैरक की खूबियाें वाली डॉक्यूमेंट्री

नई दिल्ली। करोड़ाें का लोन लेकर भारत से भागे विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए सीबीआई ने लंदन(ब्रिटेन) की कोर्ट में हम दस्तावेज पेश किए हैं। इनमें जेल की बैरक का डॉक्युमेंट्री विडियो भी शामिल है। 8 मिनट के डॉक्युमेंट्री विडियो में जेल के बैरक की खूबियों का वर्णन किया गया है। दरअसल विजय माल्या ने ब्रिटेन की कोर्ट में कहा था कि ऑर्थर रोड जेल के 12 नंबर बैरक में पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश भी नहीं है। माल्या के इस दावे को झुठलाने के लिए सीबीआई ने विडियो पेश कर बैरक की खूबियों का बखान किया है।  विडियो में दिखाया गया है कि बैरक नंबर 12 में पर्याप्त प्रकाश है। बैरक इतना बड़ा है कि माल्या इसमें आराम से टहल सकते हैं। बैरक ईस्ट फेसिंग है। बैरक में नहाने की जगह, एक पर्सनल टॉइलट और एक टेलिविजन सेट है। कोर्ट को बताया गया कि माल्या को वहां साफ बिस्तर, कंबल और तकिया भी दिया जाएगा।

बैरक की खिड़कियों में सलाखें हैं और यह ईस्ट फेसिंग है। इसकी वजह से कॉरिडोर से होकर इसमें प्राकृतिक रौशनी और हवा आती है। एक अधिकारी ने बताया कि माल्या को इनके अलावा दूसरे कैदियों की तरह लाइब्रेरी की सुविधा भी दी जाएगी। विडियो के द्वारा कोर्ट को बताया गया कि बैरक नंबर 12 का कंपाउंड अलग है और इसमें 6 लोगों को रखने की क्षमता है।

Related Articles

Back to top button