गर्मियों के लिए बेस्ट है सत्तू का नमकीन शरबत

यह तो सभी जानते हैं कि सत्तू गर्मियों के मौसम के लिए परफेक्ट होता है। गर्मी के मौसम में सत्तू का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। कुछ लोग सत्तू के परांठे बनाकर खाते हैं तो यूपी और बिहार में लिट्टी चोखा बनाया जाता है। इसके अलावा सत्तू से तैयार की गईं ड्रिंक्स भी कमाल लगती हैं। सत्तू के मीठे शरबत के साथ-साथ इसका नमकीन शरबत भी स्वाद में लाजवाब होता है। यह गर्मियों में ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पेट साफ करने में भी मददगार है। आइए जान लेते हैं सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की विधि – 

सामग्री

-सत्तू
-बारीक कटा प्याज
-भुना जीरा पाउडर
-नींबू का रस
-काला नमक स्वादानुसार
-पानी जरूरत के अनुसार
-7-8 पुदीना की पत्तीॉ
-हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की विधि

 सबसे पहले एक बर्तन में सत्तू डालें। अब जीरा पाउडर, नींबू का रस और काला नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
– अब सत्तू के इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर चलाते रहें ताकि इसमें गांठें न पड़ें।
– इसके बाद सत्तू के शरबत में धनिया, पुदीना की पत्तियां और प्याज डालकर मिलाएं।
– तैयार है आपका सत्तू का नमकीन शरबत। अब इसे कुछ देर फ्रिज में ठंडा होने रख दें और फिर सर्व करें।

Related Articles

Back to top button