अमेरिका के रक्षा प्रमुख ने कहा, हमारे सैनिक सीरिया छोड़कर पश्चिमी इराक जा रहे हैं

वॉशिंगटन: अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा है कि सीरिया से निकलने वाले अमेरिकी सैनिकों का अगला ठिकाना पश्चिमी इराक होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान योजना के मुताबिक सीरिया छोड़ने वाले सभी अमेरिकी सैनिक पश्चिमी इराक जाएंगे। एस्पर ने एक बेहद ही महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि सेना इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ अभियान चलाना जारी रखेगी। आपको बता दें कि उन्होंने पहली बार इस बारे में जानकारी दी है कि अमेरिकी सैनिक सीरिया के बाद कहां जा रहे हैं।

700 सैनिक जाएंगे पश्चिमी इराक

शनिवार को वॉशिंगटन से रवाना हुए एस्पर
एस्पर शनिवार को वॉशिंगटन से रवाना हुए। इस बीच तुर्की के सीरिया के सीमावर्ती इलाकों में हमले के बाद अमेरिकी सैनिक उत्तर सीरिया से हटते जा रहे हैं। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने ट्रंप को फोन कर स्पष्ट किया था कि उनकी सेना कुर्दिश बलों को पीछे हटाने के लिए हमले करने जा रही है जिसके बाद ट्रंप ने सीरिया में तैनात करीब एक हजार अमेरिकी सैनिकों में से अधिकतर को वहां से हटने के आदेश दिए थे। कुर्दिश बलों को तुर्की आतंकवादी मानता है।

Related Articles

Back to top button