दिल्ली में किसान रैली आज

नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को किसान-मजदूरों की रैली है। रैली में करीब 4 लाख लोग शामिल होेंगे। इतनी बड़ी तादात में भीड़ होने से जाहिर है दिल्ली को रास्तों पर लगने वाले जाम से जूझना पड़ेगा। रैली सुबह 10-11 बजे से रामलीला मैदान से शुरू होकर संसद भवन तक जाएगी। जिसके चलते मध्‍य दिल्‍ली की सड़कों पर भीषण जाम लगने की पूरी-पूरी आशंका है। लिहाजा, ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से मध्‍य दिल्‍ली के मुख्‍य मार्ग खासकर दिल्‍ली गेट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, टॉलसटॉय मार्ग, जंतर-मंतर, मिंटो रोड, पहाड़गंज रोड, नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन और उसके आसपास जुड़े मार्गों पर ना जाने की मशविरा दिया है।
रैली का आयोजन वाम दलों के समर्थन वाले किसान व मजदूर संगठनों की तरफ से किया गया है। इस रैली को मजदूर किसान संघर्ष रैली का नाम दिया गया है। रैली में देशभर से 4 लाख से ज्‍यादा किसान-मजदूरों के दिल्‍ली में जुटने का दावा किया गया है।

Related Articles

Back to top button