डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 62 से बढ़ाकर 65 साल की

जयपुर। राज्य सरकार ने डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र को बढ़ाकर 65 साल कर दिया है। पहले यह 62 साल थी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी दी है। हालांकि अभी कैबिनेट और राज्यपाल की अनुमति लेना बाकी है। कैबिनेट और राज्यपाल की अनुमति के बाद प्रदेश में यह लागू हो जाएगी।
वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने बताया कि अभी इसके लिए राजस्थान सर्विस रूल्स में संशोधन करना होगा। यह कैबिनेट और राज्यपाल की अनुमति के बाद लागू होगा। जिन डॉक्टर्स की उम्र 62 साल से बढ़ाकर 65 साल की जाएगी, उन्हें 62 साल बाद किसी एडमिनिस्ट्रेटिव पोस्ट पर नहीं लगाया जाएगा। बता दें कि केंद्र ने आयु सीमा डेढ़ साल पहले ही बढ़ा दी, जबकि प्रदेश में तीसरी बार प्रस्ताव भेजे जाने के बाद यह फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button