भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की खुदखुशी

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की खबर आने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर जान दे दी है। आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम किया है। बताया जा रहा है कि बीती रात (25 मार्च) आकांक्षा शूट के बाद एक होटल में गई थीं और वहीं पर सुसाइड कर लिया। आंकाक्षा दुबे का सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लग नहीं रहा है कि वह ऐसा कदम उठाने वाली हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव होटल के कमरे से बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

आखिरी पोस्ट हुआ वायरल –
एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 25 मार्च, शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देख जा सकता है कि आकांक्षा एक गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं और अपने मोबाइल से वीडियो शूट करती नजर आ रही हैं। आकांक्षा दुबे ने इस पोस्ट के साथ लिखा है, ‘बस कोशिश करें।’ इस वीडियो में आकांक्षा दुबे को देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता था कि अगले दिन 26 मार्च को एक्ट्रेस आत्महत्या कर लेंगी। आकांक्षा दुबे के पोस्ट पर उनके चाहने वाले श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button