सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस ने मध्य प्रदेश में की पेंटिंग

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस हाल ही में आईफा 2020 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मध्यप्रदेश गए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोनों मध्य प्रदेश में लोकल गोंड पेंटिंग एक्जीबिशन में भी नजर आए। जहां दोनों ने पेंटिग में अपना हाथ भी आजमाया।

 गोंड पेंटिंग वो कला है जो गोंड समुदाय द्वारा लोक और जनजातीय कला के आधार पर सदियों से जीवित रखी गई है। गोंड चित्रकारी पहले दीवारों पर उकेरी जाती थी। मिट्टी की दीवारों पर गेरू या अन्य रंगों से प्रकृति के नजारों और जानवरों के चित्र उकेरे जाते थे। धीरे धीरे यह कला दीवारों से निकल कर कैनवास तक आ गई लेकिन अभी भी मध्य प्रदेश में इस कला को जीवित रखने में कामयाबी मिली है। सभी जानते हैं सलमान खान को पेंटिग का बहुत शौक है। एक्टिंग के अलावा वह अक्सर पेंटिग करते हैं। सलमान ने तो पेंटिंग में हाथ आजमाया, साथ ही जैकलीन ने भी  पेंटिग करने की कोशिश की। गोंड पेंटिग पहले दीवारों पर बनाई जाती थी मगर अब केनवॉस पर बनने लगी हैं।पेंटिग एग्जीबिशन में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस आर्टिस्ट से बात करते नजर आए। इतना ही नहीं दोनों सितारों ने आर्टिस्ट और वहां मौजूद लोगों के साथ कई तस्वीरें भी खिंचवाईं।

सलमान खान ने आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपना मध्य प्रदेश से कनेक्शन भी बताया। सलमान खान का जन्म इंदौर में हुआ है और उन्होंने बचपन के कई खूबसूरत पल वहां बिताए हैं।

आपको बता दें सलमान खान इस साल आईफा 2020 होस्ट करने वाले हैं। यह इवेंट 27-29 मार्च को इंदौर में होगा। वहीं एक फंक्शन 21 मार्च को भोपाल में भी होगा।

Related Articles

Back to top button