सलमान खान दोबारा बने मामा, बहन अर्पिता ने दिया बेटी को जन्म

सलमान खान को बहन अर्पिता ने 54वें जन्मदिन पर खास गिफ्ट दिया है। अर्पिता खान और आयुष शर्मा दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। अर्पिता ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। आयुष शर्मा ने बेटी के जन्म के बाद हॉस्पिटल से बाहर आकर पैपराजी को बेटी के जन्म की खुशखबरी सुनाई है।

अर्पिता खान ने सी-सेक्शन से बेटी को जन्म दिया है। उन्हें सुबह मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

Related Articles

Back to top button