‘सिंघम अगेन’ की रिलीज डेट आई सामने,रोहित-अजय की जोड़ी धमाल

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म  ‘सिंघम’ की बड़ी और लोकप्रिय फिल्मों में से एक है, जिसके दोनों पार्ट्स को फैंस का खूब प्यार मिला था। वहीं अब इसके तीसरे भाग के लिए अजय और निर्देशक रोहित शेट्टी एक बार फिर साथ आएंगे। फिल्म की तीसरी सीरीज ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। इस खबर के बाद से फैंस अब सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

सिंघम सीक्वल हमेशा से ही फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रही है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म की तीसरी फ्रेंचाइजी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि अभिनेता अजय देवगन सिंघम अगेन में नजर आएंगे। ‘सिंघम रिटर्न्स’ 15 अगस्त साल 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। 70 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जो 2024 में स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस खबर के आने के बाद फैंस में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर अजय के फैंस उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, बेसब्री से आपको स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, अजय को एक बार फिर कॉप के रूप में देखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं। एक और यूजर ने लिखा, रोहित और अजय की जोड़ी फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं।

सिंघम की सीक्वल रही हिट
आपको बता दें कि ‘सिंघम अगेन’, ‘सिंघम’ सीरीज की तीसरी और रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होगी। रोहित की कॉप की आखिरी रिलीज ‘सूर्यवंशी’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, जो 2021 में आई थी। ‘सिंघम’ सीरीज की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। वहीं, यूनिवर्स की शुरुआत साल 2011 में फिल्म ‘सिंघम’ के साथ हुई थी। इसके बाद ‘सिंघम रिटर्न्स’, ‘सिंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ फिल्में आईं।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button