राजस्थान में आज PM मोदी की 3 सभाएं, राहुल भरतपुर में करेंगे चुनावी सभा

जयपुर। राजस्थान की बाकी बारह लोकसभा सीटों पर मतदान छह मई को होने जा रहा है। इसी को लेकर प्रदेश में चुनावी सभाएं अपने रंग में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रदेश में तीन चुनावी संभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 12 बजे हिण्डौनसिटी में, दोपहर 2.15 बजे सीकर में और शाम पौने पांच बजे बीकानेर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज भी प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे आज भरतपुर में दोपहर दो बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी आज सुबह 10.30 बजे जयपुर पहुंचकर दोपहर 12.00 बजे जयपुर के सांगानेरी गेट स्थित अग्रवाल काॅलेज में ‘‘विजय संकल्प संवाद’’ को सम्बोधित करेंगी। उसके बाद दोपहर 3.00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करेंगी।

Related Articles

Back to top button