मुख्यमंत्री गहलोत कांग्रेस के फ्लैग मार्च में बोले, देश का संविधान खतरे में

जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि लोकतंत्र और संविधान आज खतरे में है। देश की सरकारी संस्थाएं खतरे में हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के 134 वां स्थापना दिवस पर बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे लिए बहुत ही गर्व और गौरव का दिवस है। कांग्रेस ने 134 साल पूरे कर दिए हैं, कांग्रेस ने त्याग बलिदान की कुर्बानी देकर देश को आजाद करवाया। महान नेताओं के विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस की नीति बनाई है।

यह बात मुख्यमंत्री गहलोत ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आयोजित संविधान बचाओ फ्लैग मार्च को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि भाजपा का कार्य आग लगाने का रहा है। कांग्रेस का कार्य आग बुझाने का रहा है।

Related Articles

Back to top button