महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 7,717 नए मामले, 282 लोगों की मौत

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 391440 तक पहुंच गई है। 27 जुलाई की राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3,83,723 तक थी, जो पिछले 24 घंटे में 7,717 मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद आज 3,91,440 तक हो गई  है। राज्य में एक्टिव मरीजों की अब तक कि कुल संख्या 1,44,694 है। वही अबतक पूरे राज्य में 14,165 लोगों की हुई है। जिनमें से आज मुंबई में 24 घंटे के भीतर 55 मौतें हुई है। जिसके बाद अबतक मुम्बई में कुल 6187 मौतें हो चुकी है।

पिछले 24 घंटों में  पूरे राज्य में 7,717 नए मामले सामने आये है। जिनमे से महज मुम्बई में 24 घंटे के भीतर 700 नये मामले सामने आये है। राज्य में आज कुल 282 मरीजों के मौत की जानकारी दी गई है। मुंबई में अबतक कुल मरीजों की संख्या 1,10,882 तक पहुंच गई है। वही आज 10,333 मरीज ठीक होकर घर गए है। यानि किअब ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,32,277 तक पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button