प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला, भगवा हिंदुस्तान की धार्मिक आस्था का प्रतीक

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण, राम करुणा के प्रतीक हैं, हमारे यहां शिव की बारात में सब नाचते हैं। इस देश की आत्मा में ‘बदला’ जैसे शब्द की जगह नहीं है, श्रीकृष्ण ने कभी बदले की बात नहीं की है। इस प्रदेश के सीएम योगी के वस्त्र पहनते हैं, ये भगवा आपका नहीं है। ये भगवा हिंदुस्तान की धार्मिक आस्था का प्रतीक है, उस धर्म का पालन करना सीखिए।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन में जो हिंसा हुई उसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के रवैये पर सवाल उठा दिया है। कांग्रेस महासचिव गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस इस वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बदला’ लेने वाले बयान पर काम कर रही है।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वाराणसी में भी कई बच्चे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें भी जेल में डाल दिया गया है। यह सभी बच्चे 25 से 30 साल की उम्र के हैं। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में 5500 लोग हिरासत में लिए गए हैं और 1100 गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button