नेहा धूपिया दोबारा बनी मां, दिया बेटे को जन्म, अंगद बेदी ने ये पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया दोबारा मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। उनके पति अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी है। बता दें कि दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं, जिसका नाम मेहर है।

अंगद बेदी ने नेहा धूपिया संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक बेटे का आशीर्वाद दिया। नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं। मेहर ‘बेबी’ का टाइटल नए बच्चे को देने के लइए तैयार है। वाहेगुरु मेहर करें।’ इस पोस्ट में अंगद ने अपनी पत्नी का शुक्रिया भी अदा किया है। उन्होंने लिखा- ‘इस सफर में ऐसा योद्धा होने के लिए धन्यवाद। आओ अब हम चारों मिलकर इसे यादगार बनाएं।’इस दंपति ने मई 2018 में एक निजी समारोह में शादी की थी। अंगद (38) को आखिरी बार 2020 में आई फिल्म “गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल” में देखा गया था, जबकि नेहा 2018 में काजोल की मुख्य भूमिका वाली “हेलीकॉप्टर ईला” में नजर आई थीं।

Related Articles

Back to top button