असम के 17 जिलों में बाढ, दिल्ली को अभी बारिश का इंतजार

नई दिल्ली। उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में आसमान से आफत बरसने लगी है। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम समेत कई राज्यों में हालात बहुत खराब हो गए हैं।असम के 33 जिलों में से 17 जिले बाढ़ का दंश झेल रहे हैं। इन जिलों के 4.23 लाख लोग विस्थापित हो गए हैं। दिल्ली को अभी भी बारिश का इंतजार है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि ब्रह्मपुत्र नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण 17 जिलों में बाढ़ आ गई है। इसके कारण 4,23,386 लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button