अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- दिल्ली में समय खराब कर रही हैं प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधीदिल्ली में अपना समय खराब कर रही हैं और दिल्ली में सातों सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो रही है।  अरविंद केजरीवाल इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन तो राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रचार कर ही हैं, जबकि उन्हें राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में जाकर प्रचार करना चाहिए जहां कांग्रेस की सीधी टक्कर भाजपा से है।

अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला और पीएम नरेंद्र मोदी से ये तीन सवाल पूछे :-

दूसरा सवाल – दिल्ली को अभी तक क्यों नहीं पूर्ण राज्य बनाया?
तीसरा सवाल – पीएम नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान के साथ क्या संबंध हैं। इमरान खान क्यों कह रहे हैं नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाओ?

आपको बता दें कि राजधानी नई दिल्ली की सातों सीटों पर 12 मई को वोट डाले जाएंगे।। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में राजधानी की सभी सातों सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था, लेकिन इस बार सभी सीटों पर भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

Related Articles

Back to top button