UN में बोले PM मोदी- भारत में हमने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाया

ECOSOC सत्र के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ आज की दुनिया में इसकी भूमिका और महत्ता के आकलन का अवसर है। मोदी ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ हमारी संयुक्त लड़ाई में हमने 150 से अधिक देशों की सहायता की है। महामारी ने सभी देशों के धैर्य की कठिन परीक्षा ली। चाहे भूकंप, चक्रवात, इबोला संकट या कोई अन्य प्राकृतिक या मानव निर्मित संकट हो, भारत ने तेजी और एकजुटता के साथ जवाब दिया है। कोरोना के खिलाफ हमारी संयुक्त लड़ाई में हमने 150 से अधिक देशों में चिकित्सा और अन्य सहायता उपलब्ध करवाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में हमने महामारी के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाने का प्रयास किया।वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ECOSOC 2020 के उच्च-स्तरीय खंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शुरुआत से ही भारत ने संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यों और ECOSOC का सक्रिय समर्थन किया है। ECOSOC के पहले अध्यक्ष एक भारतीय ही थे। ECOSOC के एजेंडा को आकार देने में भारत ने भी योगदान दिया। मोदी ने देश की बाद करते हुए कहा कि हमारे 600,000 गांवों में पूर्ण स्वच्छता प्राप्त करके हमने पिछले साल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई। जब भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपने 75साल पूरे करेगा तब हमारा ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ कार्यक्रम 2022 तक प्रत्येक भारतीय के सिर पर एक सुरक्षित छत सुनिश्चित करेगा।

Related Articles

Back to top button