कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति ने राजस्थान को तबाह कर दिया है-पीएम मोदी

Rajasthan news:कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति ने राजस्थान को तबाह कर दिया है-पीएम मोदी

Udaipur: पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी जनसभा में गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा । मोदी ने आरोप लगाया कि राजस्थान में मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं हो रही है। मोदी ने कहा कि उदयपुर में कन्हैयालाल के साथ आतंकी घटना कांग्रेस के राज में बहुत बड़ा दाग है। ऐसी जघन्य वारदात यहां इसलिए हुई क्योंकि यहां आतंकियों के साथ सहानुभूति रखने वाली कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति ने राजस्थान की संस्कृति, विरासत, राजस्थान के गौरव को खतरे में डाल दिया है। जैसे हालात राजस्थान में पहले कभी नहीं बने वो पिछले पांच साल में कभी नहीं बनें।
पीएम मोदी ने कहा कि किसी ने सोचा था कि रामनवमी की शोभायात्रा व कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लग सकता है। लेकिन यह पाप कांग्रेस सरकार ने किया है। क्या ऐसी कांग्रेस सरकार को राजस्थान में रहने देना चाहिए, क्या ऐसी सरकार को राजस्थान में जगह मिलनी चाहिए। यहां कांग्रेस की सरकार है इसलिए पीएफआई जैसे संगठन बेखौफ होकर रैलियां निकालते हैं। आतंकियों की सरकार राजस्थान को तबाह करके मानेगी। क्या हम राजस्थान को तबाह होने देंगे, बर्बाद होने देंगे। राजस्थान में कितने ही लोगों का पलायन हो रहा है। कांग्रेस सरकार रही तो यह और बढ़ेगा। 25 नवंबर को ऐसे वोट देने निकलना है, कांग्रेस सरकार को हटाकर ही रहेंगे।
मोदी ने कहा कि आज राजस्थान में न दलित, पिछड़े व गरीब सुरक्षित हैं और ना ही हमारी बहन बेटियां सुरक्षित हैं। कांग्रेस ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में राजस्थान को नंबर वन बना दिया है। कांग्रेस की सरकार अपराध को काबू पाने में विफल रही है। शर्मनाक यह है कि कानून व्यवस्था के नाम पर कांग्रेस के मंत्री कहते हैं यह मर्दों का प्रदेश हैं। डूब मरो, कांग्रेस के लोगों। आपने राजस्थान की माताओं बहनों के साथ राजस्थान के मर्दों का भी अपमान किया है। राजस्थान के मर्द यहां मां बहने की रक्षा के लिए सिर कटाने को तैयार करते हैं। तुम्हारे मंत्री बेशर्मी से ऐसी भाषा का प्रयोग करें। कांग्रेस की यही असली सोच है। इसलिए कांग्रेस के राज में बहन बेटियों की ऐसी गत बन गई है। उदयपुर में दो बहनों की निर्मम हत्या कर दी। एक और बेटी अत्याचार की भेंट चढ़ गई। अपनी गाय बकरियां चराकर पेट भरने वाली आदिवासी बेटी की भेंट चढ़ गई है। ऐसे अपराध की सोच रखने वालों को ताकत मिली है। राजस्थान की बेटियों अपने घर से खेत खलिहान जाने से भी डरने लगी है। राजस्थान में घर से निकलने के बाद बेटियां सुरक्षित महसूस नहीं करती है। बेटियां पूछ रही है कि क्या उन्हें सम्मान से जीने का हक नहीं है। मैं इन बेटियों व मां का दर्द समझता हूं।

पीएम ने कहा कि मैं आपका आक्रोश समझता हूं। बहन बेटियों पर अत्याचार तभी रुकेगा, तब यहां से कांग्रेस की विदाई होगी। बहन बेटियों को सम्मान से जीने का अधिकार है के नहीं है। राजस्थान से भाजपा गुंडाराज व अपराध पूरी खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा राजस्थान की हर बेटी बहू को विश्वास दिलाती है। सम्मान से जीने और घर से निकलने का अवसर मिलेगा। यह मोदी की गारंटी है। कांग्रेस की सरकार पांच साल तक इसी में उलझी रही कि कुर्सी में कौन बैठेगा, कौन कुर्सी खींचेगा, कुर्सी बचाने के लिए क्या करना पड़ेगा। इसके चक्कर में जनता के मुद्दों को परवाह नहीं की। राजस्थान के गरीबों दलितों के लिए कुछ नहीं किया। मेवाड़ किसी को धोखा नहीं देता, लेकिन यहां की सरकार पांच साल से धोखा दे रही है। कांग्रेस सरकार में एक धोखा होता है। मीडिल क्लास में धोखा दिया। पेट्रोल पर रिकॉर्ड पेट्रोल महंगा है। कांग्रेस ने राजस्थान में गरीबों को राशन देने का वादा किया, यहां की सरकार बच्चों का राशन खा गई।
पीएम मोदी ने कहा कि, राजस्थान की जनता को बिजली के बिलों के नाम पर धोखा दिया गया। यहां राजस्थान को लूटो, कांग्रेस की तिजौरी भरो की नीति है। भ्रष्टाचार कांग्रेस के लिए हवा पानी की तरह है। राजस्थान के नेता खुद कह रहे हैं कि यहां ऐसी लूट मची है, जैसी कहीं नहीं है। भ्रष्ट अधिकारियों के लॉकर्स में सोना बरामद हो रहा है। अब यह सोना आलू काटकर बना है या लोगों की जेब से बना है। उन्होंने कहा सीएम गहलोत के करीबी अफसर दो दो दर्जन फ्लैट खरीद रहे हैं। राजस्थान को इस जंगल राज से निकालना जरूरी है। इसके लिए कांग्रेस का जाना जरूरी है। यहां से भाजपा सरकार आने के बाद हर भ्रष्टाचारी पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी, जिन्होंने राजस्थान को लूटा है, उन्हें लौटाना ही पड़ेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि, आप सब ने मुझे सेवा करने का अवसर दिया है, आपने आदेश दिया है। आपके आदेश का पालन करना है, मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं। लेकिन जो जमानत पर घूम रहे हैं, उनका बुखार उतरता नहीं है। मैंने सुना किसी ने कहा था-राजस्थान में छोटी मछलियों को पकड़ा जाता है, बड़ी मछलियों पर कार्रवाई नहीं होती। छोटी बड़ी हर मछली पर कार्रवाई होगी। मछली नहीं बल्कि जनता को लूटने वाले बड़े मगरमच्छ भी नहीं छोड़े जाएंगे। आपने देखा है यहां राजस्थान में एक लाल डायरी कांग्रेस की जी जंजाल बन गई है। लाल डायरी में कांग्रेस के काले कारनामे छिपे हैं। भाजपा सरकार आने के बाद कांग्रेस के भ्रष्टाचारियों को पकड़ने के लिए हर लाल डायरी बाहर आने वाली है।

मादी ने कहा, कांग्रेस सरकार ने यहां युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। दर्जनभर पेपर लीक हुए हैं। युवा कितनी मेहनत करते हैं। राजस्थान के युवाओं की चिंता नहीं है। कांग्रेस अपनी तिजोरी भरने के लिए पेपर लीक माफियाओं का साथ दे रही है। भाजपा सरकार युवाओं की चिंता करेगी। पेपर लीक वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बीजेपी युवाओं को अवसर देने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है।

मेवाड़ में जनजाति के लोग रहते हैं। जनजाति समाज को मुख्य धारा में लाए बिना देश का विकास नहीं हो सकता। केंद्र सरकार की योजना का लाभ जनजाति समाज को भी हुआ है। मानगढ़ धाम के सैकड़ों गुमनाम वीरों के साथ मेवाड़ की मिट्‌टी की महक दिल्ली में बस गई है। आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय भी बीजेपी ने किया है। कांग्रेस ने इनके इतिहास को मिटाने का प्रयास किया। कांग्रेस ने आदिवासी कल्याण को कभी प्राथमिकता नहीं दी। भाजपा सरकार ने आदिवासी कल्याण एक लाख करोड़ खर्च किए हैं। पिछले नौ वर्ष में एक करोड़ तीन लाख आदिवासी घरों में नल से जल पहुंचा है। डेढ़ करोड़ घरों में शौचालय बनाए हैं। आयुष्मान कार्ड बनाए हैं। पशुओं के टीकाकरण में हजारों करोड़ खर्च किया जा रहा है। कोविड में हिंदुस्तान के हर नागरिक को कोविड वैक्सीन लगाया। जैसे इंसानों के लिए किया, वैसे ही पशुओं को बचाने के लिए पंद्रह हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button