Kamada Ekadashi 2024: 100 यज्ञों के समान मिलता है फल, कामदा एकादशी का व्रत करने से

कामदा को फलदा एकादशी भी कहते हैं

 

Kamada Ekadashi 2024: 100 यज्ञों के समान मिलता है फल, कामदा एकादशी का व्रत करने सेKamada Ekadashi 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार कामदा एकादशी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की कामदा एकादशी 19 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और व्रत रखने वाले मनुष्यों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

हिन्दू धर्म में हर महीने में 2 और साल 24 बार एकादशी आती है. जिसमें हर महीने कृष्ण पक्ष की पहली एकादशी और दूसरी एकादशी शुक्ल पक्ष की ग्यारहवी तिथि को आती है. यह तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है.

Kamada Ekadashi 2024: सभी मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण

कामदा एकादशी को फलदा एकादशी भी कहा जाता है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से मनुष्य को 100 यज्ञों के समान ही फल मिलता है। कामदा एकादशी पर विधि-विधान के साथ पूजा करने के साथ कामदा एकादशी की व्रत कथा सुनने-पढ़ने से भी पुण्य के प्राप्ति होती है।

Kamada Ekadashi 2024:  व्रत कथा

भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को चैत्र शुक्ल एकादशी व्रत यानी कामदा एकादशी की कथा सुनाई थी। रघुकुल के राजा दिलीप ने भी कामदा एकादशी की इस कथा को अपने गुरु वशिष्ठ से सुना था। प्राचीनकाल में पुंडरीक नाम का राजा था, जो भोग-विलास में डूबा रहता था। उसके राज्य में ललित और ललिता नाम के स्त्री और पुरुष रहा करते थे। दोनों में अथाह प्रेम था। एक दिन राजा की सभा में ललित गीत गा रहा था लेकिन तभी उसका ध्यान अपनी पत्नी पर चला गया और उसका स्वर बिगड़ गया। यह देखकर राजा पुंडरीक बहुत क्रोधित हुआ और उसने क्रोध में आकर ललित को राक्षस बनने का शाप दे दिया।

ललित मांस का भक्षण करने वाला राक्षस बन गया। अपने पति का हाल देखकर राजा की पत्नी बहुत दुखी हुई। अपने पति को ठीक करने के लिए ललिता ने कई लोगों से इस बारे में पूछ। आखिरकार ललिता विंध्याचल पर्वत पर श्रृंगी ऋषि के आश्रम में गई। वहां जाकर उसने अपने पति का पूरा हाल कह सुनाया। ऋषि ने ललिता को मनोकामना पूरी करने वाला व्रत कामदा एकादशी का व्रत रखने के लिए कहा। साथ ही ऋषि ने कहा कि अगर वे कामदा एकादशी का व्रत रखती है, तो उसके पुण्य से उसका पति ललित फिर से मनुष्य योनि में आ जाएगा।

Kamada Ekadashi 2024

ललिता ने भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए विधि-विधान के साथ कामदा एकादशी का व्रत किया। ऋषि के बताए अनुसार उसने चैत्र शुक्ल एकादशी का व्रत किया और अगले दिन द्वादशी को पारण करके व्रत को पूरा किया। इस तरह व्रत पूरा होने पर भगवान विष्णु ने ललिता के पति को फिर से मनुष्य योनि में भेजकर राक्षस योनि से मुक्त कर दिया। इस प्रकार दोनों का जीवन कष्टों से मुक्त हो गया और श्री हरि का भजन-कीर्तन करते हुए अंत में दोनों को मोक्ष की प्राप्ति हुई।

Ram Navami 2024: इस बार की रामनवमी है बेहद खास, इस मुहूर्त में करें भगवान राम की पूजा

Kamada Ekadashi 2024: शुभ मुहूर्त 

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का शुभारंभ 18 अप्रैल 2024 शाम 05 बजकर 31 मिनट पर होगा, जिसका समापन 19 अप्रैल को संध्याकाल 08 बजकर 04 मिनट पर होगा. कामदा एकादशी व्रत 19 अप्रैल को रखा जाएगा. इस दिन पूजा के लिए शुभ समय सुबह 05 बजकर 51 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक है.

Kamada Ekadashi 2024:  व्रत पारण 

कामदा एकादशी का व्रत पारण 20 अप्रैल 2024 को सुबह 05 बजकर 50 मिनट से सुबह 08 बजकर 26 मिनट के बीच किया जाएगा, इस दिन पारण तिथि के दिन द्वादशी तिथि समाप्त होने का समय रात 10 बजकर 41 मिनट पर है.

Kamada Ekadashi 2024: राशि अनुसार मंत्र जप

  • मेष राशि के जातक कामदा एकादशी पर ‘ऊँ श्री ईश्वराय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु ‘ ऊँ श्री प्रजापतये नम:’ मंत्र का जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक कामदा एकादशी पर ‘ऊँ श्री सुरेशाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • कर्क राशि के जातक पूजा के समय ‘ऊँ श्री सर्वेश्वराय नम:’ मंत्र का जप करें।
  • सिंह राशि के जातक कामदा एकादशी के दिन ‘ऊँ श्री अच्युताय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • कन्या राशि के जातक भगवान मत्स्य की कृपा पाने हेतु ‘ऊँ श्री जनार्दनाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • तुला राशि के जातक कामदा एकादशी पर ‘ऊँ श्री चतुर्भुजाय नम:’ मंत्र का जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक पूजा के समय ‘ऊँ श्री उपेन्द्राय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • धनु राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु ‘ ऊँ श्री गोविन्दाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • मकर राशि के जातक मनोवांछित फल पाने हेतु ‘ऊँ श्री वामनाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक कामदा एकादशी पर’ऊँ श्री महेन्द्राय नम:’ मंत्र का जाप एक माला जप करें।
  • मीन राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने हेतु ‘ ऊँ श्री नारायणाय नम:’ मंत्र का पांच माला जप करें।

Related Articles

Back to top button