CM योगी से मिलीं कांग्रेस विधायक अदिति सिंह, पार्टी ने भेजा नोटिस

कांग्रेस के लिए अपनी पार्टी को संभालना एक चुनौती बनता जा रहा है। आये दिन कोई ना कोई दिन पार्टी को छोड़ दूसरे पार्टी से जुड़ रहा है। इसके अलावा कुछ ऐसे नेता भी जिन्होंने भाजपा से करीबी रिश्ता बनाएं हुए हैं। इन्हीं नेताओं में से एक हैं रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह। अदिति सिंह भले ही कांग्रेस में हैं पर आए दिन वो भाजपा के समर्थन में बयान देती रहती हैं। अदिति सिंह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद एक बार फिर अदिति सिंह भाजपा से जुड़ने की अटकलें लगाई जा रही है। इस मुलाकात के बाद कांग्रेस की बेचैनी बढ़ गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जो लोग स्वार्थ के बारे में सोचते हैं और उनकी कोई विचारधारा नहीं है। वे कहीं भी जा सकते हैं। हमने अदिति सिंह को नोटिस दिया है। जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अदिति सिंह के खिलाफ पार्टी सीधे कार्यवाई करने से बच रही है।

Related Articles

Back to top button