हड़ताल: बारिश से परेशान मुंबई वालों के सामने नई मुश्किल, आज रात से सड़क पर नहीं उतरेंगे ऑटो रिक्‍शा

बारिश और जल जमाव से परेशान मुंबई वासियों के सामने आज रात से नई मुसीबत खड़ी होने जा रही है। आज रात से मुंबई के हजारों ऑटो रिक्‍शा सड़क पर नहीं उतरेंगे। मुंबई की ऑटो रिक्‍शा यूनियन ने 8 जुलाई की रात से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

ऑटो यूनियन के मुताबिक यह हड़ताल विभिन्‍न मुद्दों को लेकर की जा रही है। यूनियन के मुताबिक ऑटो चालक सरकार से काफी लंबे समय से न्यूनतम किराया दर बढ़ाने की मां कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी मांग है कि मुंबई में नए ऑटो परमिट बन्द किए जाएं। ऑटो यूनियन की अन्‍य मांगों में 3 साल से अधिक समय से ऑटो चला रहे लोगों को बैज मुहैया कराना भी शामिल हैं। वहीं ऑटो चालक ओला और उबर जैसी कंपनियों पर भी रोक लगाने की मांग कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button