सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों को दिल्ली तलब किया

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी द्वारा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दिल्ली तलब किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनिया गांधी सभी कांग्रेस के सभी मुख्यमत्रियों के साथ शुक्रवार को एक बैठक करेंगी। मध्य प्रदेश में पार्टी के भीतर चल रही आपसी खींचतान के बीच सोनिया द्वारा अपने मुख्यमंत्रियों को तलब करना कई कयासों को जन्म दे रहा है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पुदुचेरी, पंजाब और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारों का शासन है।

मध्य प्रदेश में पार्टी के अंदर मचा घमासान

4 महत्वपूर्ण राज्यों में विधानसभा चुनाव
अगले कुछ महीनों में महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा और दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि चुनावों के पहले कांग्रेस की आपसी गुटबाजी उसके लिए घातक साबित हो सकती है। आपको बता दें कि सोनिया 12 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक करने वाली हैं। इस बैठक में पार्टी महासचिवों, राज्य प्रभारियों और विधायक दल के नेता आदि शामिल हो रहे हैं। चुनावी सरगर्मियों के बीच इन दोनों ही बैठकों पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button