सिर्फ 8 घंटों में दिल्ली वाले पहुंच सकेंगे माता वैष्णों के दरबार, दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुरू

नई दिल्ली: वैष्णो माता के भक्तों को भारतीय रेलवे जल्द ही एक बड़ी सौगात देने वाली है। रेलवे की महत्वाकांक्षी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का दिल्ली से कटरा के बीच ट्रायल रन सोमवार को शुरू हो गया। इस ट्रेन के शुरू होने पर दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा करने वालों का काफी समय बचेगा। पहले जहां इन दोनों स्थानों के बीच की दूरी 12 घंटे में तय होती थी, वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने पर यात्रा का समय घटकर मात्र 8 घंटे रह जाएगा।

दिल्ली से सुबह 6 बजे रवाना हुई वंदे भारत

लुधियाना में रात को रुकेगी
यह ट्रेन अपने ट्रायल के दौरान लुधियाना में ही ठहर जाएगी। इसके बाद यह मंगलवार 23 जुलाई को सुबह 11:00 लुधियाना रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। इसी कड़ी में दोपहर 12:14 बजे अंबाला पहुंचेगी और 14:26 पर दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी। ट्रायल सफल होने के बाद ही इस ट्रेन को चलाने के बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसी के बाद ट्रेन की टाइमिंग एवं अन्य चीजों के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी।

Related Articles

Back to top button