सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता आशा सिंह का निधन

बरेली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य आशा सिंह का चंदौसी-अलीगढ़ मार्ग पर सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। आशा सिंह की कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई थी। पुलिस ने बताया कि कार तेज गति से चलाई जा रही थी और संभवत: चालक को झपकी आ गई होगी, जिसके चलते पेड़ से टकराने की घटना हुई। सर्कल अधिकारी के.के. सरोज ने बताया कि आशा सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार चालक ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और आशा सिंह के भाई पुष्पेंद्र दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button