शिवसेना का भाजपा पर हमला, कहा-महाराष्ट्र में नए समीकरण से कुछ लोगों के पेट में दर्द

मुंबई। महाराष्ट्र में अब सरकार बनने का रास्ता दिखाई देने लगा है। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी सरकार बनाती नजर आ रही है। क्योंकि कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (CMP) भी बन गया है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच मंत्रियों को लेकर 14-14-12 का फॉर्मूला भी तय माना जा रहा है। साथ ही यह भी तय हो गया है कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा जता दिया है। इस पर शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए एक लेख छापा है जिसमें लिखा है कि महाराष्ट्र में नए समीकरण से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है।

आपको बताते जाए कि शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि राज्य में भाजपा के अलावा कोई भी दल सरकार नहीं बना सकता। राज्य में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। यह जानकारी बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास 119 विधायकों को समर्थन है और शीघ्र ही सरकार बनाने के लिए कदम आगे बढाएंगे।

Related Articles

Back to top button