शाहरुख खान के ट्विटर पर हुए 39 मिलियन फॉलोअर्स, सेल्फी शेयर कर फैन्स को कहा- शुक्रिया

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के ट्विटर पर 39 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस खुशी में शाहरुख ने फैन्स को शुक्रिया कहने के साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है। शाहरुख खान ने ट्वीट किया- प्यार देते रहें। पॉजिटिविटी को कई गुना बढ़ाएं। खुद को हमेशा खुश रखें। सब कुछ उतना ही खूबसूरत है जितना आप उसे देखना चाहते हैं। आप सभी को प्यार…आपको बता दें शाहरुख खान हाल ही में साउदी अरेबिया फिल्म इंडस्ट्री का इवेंट अटेंड करने के लिए रियाद गए थे। उन्होंने हॉलीवुड स्टार जैकी चैन के साथ मस्ती करते हुए फोटो भी शेयर की थी।

Related Articles

Back to top button