रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तार होते ही सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का आया ये ट्वीट

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। रिया के गिरफ्तार होते ही सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट किया- ‘भगवान हमारे साथ है।’

श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया पर भाई सुशांत की इंसाफ के लिए लगातार पोस्ट कर रही हैं। गिरफ्तारी से ठीक एक दिन पहले सोमवार को एनसीबी दफ्तर से बाहर निकलने के बाद रिया चक्रवर्ती बांद्रा पुलिस स्टेशन सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची थीं। सुशांत के लिए फर्जी मेडिकल पर्चे उपलब्ध कराने को लेकर प्रियंका सहित अन्य के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद एक्टर के पिता के वकील विकास सिंह का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि रिया जांच को गुमराह कर रही है।

दूसरी तरफ सीबीआई की टीम भी पूछताछ में लगी हुई है। सीबीआई की टीम ने एक बार फिर सुशांत के घर जाकर उनकी बहन मीतू सिंह के सामने क्राइम सीन रिक्रिएट किया। उस दौरान सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और सुशांत के निजी कर्मचारी केशव और नीरज सिंह भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button