राजस्थान: बूंदी की मेज नदी में बारातियों की बस गिरी, 18 लोगों की मौत, CM ने की मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता करने की घोषणा

जयपुर। कोटा से लाखेरी गांव जा रही बारातियों की बस आज सुबह दस बजे डाईवर के असंतुलन होने से मेज नदी में जा गिरी। बस के गिरने से कोहराम मच गया। इस हादसे में अब तक 18 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। इस बस में 28 लोग सवार थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने इस घटना को लेकर शोक जताया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की है। ये सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button