किसान नेता दर्शन पाल का भड़काऊ बयान, कहा- आने वाले समय में दिल्ली का गला दबाना होगा

हरियाणा: हरियाणा के नूंह की महापंचायत में किसान नेता दर्शन पाल ने रविवार को भड़काऊ बयान दिया है। दर्शन पाल ने कहा कि आने वाले समय में दिल्ली का गला दबाना होगा। दिल्ली को चारों ओर से घेरना होगा। दिल्ली की सांस बंद करनी होगी। बता दें कि, नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की बड़ी महापंचायत इस वक्त हरियाणा के नूंह में चल रही है, जहां किसान नेता दर्शन पाल का खतरनाक एजेंडा एक बार फिर बेपर्दा हो गया है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने 5 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया

देश में सरकारी तालिबानों का कब्ज़ा हो चुका है- राकेश टिकैत

उधर करनाल में पुलिस द्वारा किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद किसान नेता राकेश टिकैत का भी विवादित बयान सामने आया है। राकेश टिकैत ने कहा कि देश में सरकारी तालिबानों का कब्ज़ा हो चुका है। देश में सरकारी तालिबानों के कमांडर मौज़ूद है। इन कमांडरो की पहचान करनी होगी। जिन्होंने आदेश दिया सर फोड़ने का वहीं कमांडर है। किसान नेता दर्शन पाल दिल्ली का गला दबाने की बात कर रहे हैं तो राकेश टिकैत ने किसानों की सियासत चमकाने की कवायद में विवादित बयान दिया है।

हरियाणा के नूंह में राकेश टिकैत ने कहा कि देश पर सरकारी तालिबान का कब्जा है और देश में सरकारी तालिबान के कमांडर मौजूद हैं। राकेश टिकैत ने किसानों के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर कहा कि जिसने सिर फोड़ने का आदेश दिया वो तालिबान कमांडर है और पुलिस की ताकत से सरकार इस देश पर कब्जा करना चाहती है। टिकैत ने कहा कि क्या हम खालिस्तानी हैं? सरकार ने खालिस्तानी कहा। अगर हम खालिस्तानी हैं तो यहां सरकारी तालिबानियों का देश पर कब्जा हो चुका है। उनका पहला कमांडर आईएस के रूप में देश में मिल गया है।

अमृतसर में किसानों ने किया प्रोटेस्ट

बता दें कि, करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के बाद पूरे हरियाणा में हलचल तेज हो गई है। लाठीचार्ज के खिलाफ नूंह में संयुक्त किसान मोर्चे की महापंचायत हो रही है। करनाल में एसडीएम का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। करनाल के जिस टोल नाके पर किसानों पर लाठीचार्ज हुआ, वहां आज भी काफी लोग मौजूद हैं। हरियाणा के नूंह में किसानों की महापंचायत में किसान करनाल के SDM की बर्खास्तगी पर अड़े हुए हैं और मामले में जांच की मांग भी कर रहे हैं। करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के खिलाफ अमृतसर में किसानों ने प्रोटेस्ट किया है।

Related Articles

Back to top button