राजनाथ सिंह ने किया नए थल सेना भवन का शिलान्यास

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली छावनी में थल सेना भवन की आधारशिला रखी। थल सेना भवन दिल्ली भर में फैले विभिन्न सेना मुख्यालयों को एक छत के नीचे लाएगा। वर्तमान में भारतीय सेना, राजधानी में आठ विभिन्न जगहों से कार्य करती है।

समारोह में मौजूद अधिकारियों और सैनिकों को संबोधन में मंत्री ने कहा, “आप जैसे बहादुर सैनिकों ने भारत की एक शक्ति के रूप में पहचान को सुनिश्चित किया है। इसका श्रेय बहादुर सैनिकों को जाता है।”

Related Articles

Back to top button