राहुल-प्रियंका सहित पांच को यूपी सरकार ने दी लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत

लखीमपुर खीरी मामले में सियासत जमकर जारी है। आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने लखनऊ और लखीमपुर खीरी जाने का ऐलान किया। पहले यूपी सरकार ने उन्हें इजाजत नहीं दी थी लेकिन दिल्ली से राहुल गांधी के लखनऊ के लिए प्लान में सवार होने के बाद ये खबर मिली कि राहुल के अलावा प्रियंका गांधी और 3 अन्य लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी गई है। लखीमपुर खीरी मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावर है। वो किसी भी तरह इस मसले को भूनाना चाहती है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो भ्रमजाल फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button