रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा सहित कई सेलिब्रिटीज ने शेयर की स्विटजरलैंड के मैटरहार्न पर्वत की तस्वीर, भारत की सराहना के लिए रंगा तिरंगे में

दुनियाभर में फैल चुके कोरोना वायरस से बचने के लिए हर देश प्रयास कर रहा ह। इस वायरस की वजह से हजारों लोगों की जान जा चुकी है। इस महामारी में देश एकद-दूसरे की मदद कर रहे हैं।भारत के कोरोना से लड़ने के तरीके को देखकर स्विटजरलैंड​ से तारीफ की है। एकजुटता दिखाने के लिए स्विट्जरलैंड ने मैटरहार्न पर्वत पर तिरंगा दर्शाया है। साथ ही भारतीयों को आशा प्रदान कर रहा है। भारत की सराहना देख बॉलीवपुड सेलिब्रिटीज खुद को इस खुशी से पीछे नहीं रख पाए। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए आशा के मैसेज लिखे।

रणवीर सिंह ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- स्विट्जरलैंड (Switzerland) का सबसे प्रसिद्ध पर्वत मैटरहार्न (Matterhorn) शानदार भारतीय तिरंगे (Tricolour) में प्रज्ज्वलित हुआ। एकजुटता और आशा का संदेश। आपको बता दें रणवीर सिंह स्विट्जरलैंड टूरिस्म के ब्रैंड एंबेसडर रह चुके हैं।

करीना कपूर ने भी फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा- चाहे कुछ भी हो जाए मेरा दिल तुम्हारे  पास है स्विटजलैंड।

Related Articles

Back to top button