यमुना एक्सप्रेसवे पर बस नारे में गिरी, 29 की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश

आगरा। उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बडा बस हादसा हो गया है। बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी। इसी दौरान आगरा के झरना नाले में जा गिरी। इस हादसे में 29 लोगों की जान चली गई। पुलिस और बचाव दल मौके पर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रियों की मौत पर दुख जताया। सीएम योगी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। परिवहन आयुक्त, संभागीय आयुक्त और आगरा के आईजी इस मामले की जांच करेंगे। उन्हें 24 घंटे के भीतर जांच की रिपोर्ट सौंपनी होगी।

बस अवध डिपो की थी जो लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। घटना के बाद यूपी रोडवेज ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस घटना में 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। राहत बचाव का काम जारी है। बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बस लखनऊ से दिल्ली की तरफ आनंद विहार आ रही थी। यह बस जिस नाले में गिरी वह पुल से 50 फीट नीचे है।

Related Articles

Back to top button